कानपुर: होटल की पहली मंजिल से गिरकर युवक की मौत, घटना का वीडियो आया सामने
होटल की पहली मंजिल से कूदकर युवक ने सुसाइड कर लिया। अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। शराब पीने के बाद दोस्तों में मारपीट शुरू हो गई। होटल के कमरे में हुई घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर 1:30 बजे वायरल हो गया। परजनों का आरोप है की दोस्तों ने ही शराब पिलाकर युवक को धक्का दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना जांच की जा रही है