कानपुर: महानंदा एक्सप्रेस के M3 एसी कोच का एसी खराब, कानपुर सेंटर पर ट्रेन रोककर यात्रियों ने किया हंगामा, की गई शिकायत
महानंदा एक्सप्रेस के एम-3 एसी कोच में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इटावा जंक्शन के बाद कोच का एसी खराब हो गया। यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई। कानपुर पहुंचते ही यात्रियों ने शिकायत की।कानपुर सेंट्रल स्टेशन के निदेशक आशुतोष सिंह ने रविवार 3 बजे बताया कि, गर्मी में ट्रेनों के एसी में अक्सर खराबी आ जाती है। तकनीकी टीम को स्टेशन पर अलर्ट किया गया है।