निवाई: वार्ड नंबर 37 में पटाखे से मकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला, परिवार का जरूरी सामान जलकर हुआ राख
Niwai, Tonk | Nov 9, 2026 सोमवार की रात करीब 8:00 बजे वार्ड नंबर 37 मे नला रोड पर पटाखे से हरि ओम योगी पुत्र मोहनलाल योगी के मकान में आग लग गई वहीं स्थानीय लोगों ने पार्षद देवराज गुर्जर को सूचना दी तुरंत ही नगर पालिका अग्निशमन वाहन घटना स्थल पर पहुंचा।अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा तुरंत आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर में रखे हुए जरूरी सामान जलकर राख हो गए। एक लाख रुपए का हुआ नुकसान