घोड़ाडोंगरी: धाड़गांव के पास एक व्यक्ति का मिला शव, घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची
घोड़ाडोंगरी तहसील के धाड़गांव के पास सोमवार दोपहर 3 बजे एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र उइके ने बताया कि धाड़गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव और पास ही एक बाइक भी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।