डलमऊ: बहेरिया त्रिपुला के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल रेफर
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे नरसवा गांव के आकाश 18 वर्ष, शिवम 20 वर्ष व महेश 35 वर्ष जो घर से राही जा रहे थे तभी बहेरिया त्रिपुला के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर लगने के बाद बाइक पर बैठे तीनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीआरवी व राहगीरों की मदद से सीएचसी डलमऊ उपहार हेतु भर्ती कराया गया।