फरीदपुर: फरीदपुर में बन रहे CBG प्लांट का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए गए सख्त निर्देश, साथ ही वृक्षारोपण
ग्राम सिमरा केशवपुर में बन रहे सी.बी.जी. (Compressed Bio Gas) प्लांट का आज स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तय समयसीमा का बारीकी से जायजा लिया गया।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने के निर्देश दिए।