आंवला: आंवला नगर व देहात क्षेत्र में जन्माष्टमी के बाद धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण की निकाली गई पालकी
Aonla, Bareilly | Aug 28, 2024 आंवला नगर व देहात क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव व जन्माष्टमी के बाद धूमधाम से भगवान की पालकी निकाली गई। भगवान श्री कृष्ण के भजन चलते रहे और झांकी मौजूद रही। मनमोहक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। पालकी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रसाद वितरण भी हुआ।