आंवला: आंवला रेलवे प्लेटफार्म पर चोरी करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने पकड़े दो लोग
Aonla, Bareilly | Aug 27, 2024 आंवला रेलवे सुरक्षा बल ने रेल लाइन पर रेल का सामान चोरी करते हुए दो लोगों को दबोच लिया। दोनों को पकड़कर रेलवे सुरक्षा बल की चौकी पर लेकर आए और उनसे पूछताछ की। अरुण गौतम निवासी हरचंदपुर थाना जिला जालौन सहित दो लोगों को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया और रेलवे एक्ट अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।