आंवला: गांव मऊचंदपुर में खाद के गड्ढों पर विपक्षी कर रहा अवैध रूप से कब्जा, ग्रामीण ने एसडीएम से की शिकायत
Aonla, Bareilly | Aug 28, 2024 आंवला तहसील क्षेत्र के गांव मऊचंदपुर निवासी जयपाल सिंह ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए बताया गांव में तिगरा खानपुर वाले रोड पर खाद के गड्ढे थे जिस पर पूर्व प्रधान ने अवैध रूप से कब्जा करके उसमें मकान का निर्माण करवा रहा है तथा आगे का हिस्सा उसने अपनी प्रधानी में ही बनवा लिया था।