आंवला: आंवला सीएचसी पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 13 मानसिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए
Aonla, Bareilly | Aug 27, 2024 आंवला नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक स्वास्थ्य टीम के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 163 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान 13 मानसिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए। कार्यक्रम में आशाओं को मानसिक बीमारियों के बारे में विस्तार से टीम के द्वारा जानकारी दी गई।