आंवला: आंवला रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान, अवैध ई टिकट बनाने वाला एक दबोचा
Aonla, Bareilly | Aug 27, 2024 आंवला रेलवे सुरक्षा बल की टीम के द्वारा कस्बे में अवैध रेल के ई-टिकट बनाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें रामनगर रोड, बाजार आदि इलाकों में कंप्यूटरों की दुकानों को चेक किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने महाराजपुरम सोसायटी रोड पर स्थित एक दुकान पर रेल के अवैध ई टिकट बनाने वाले को पकड़ लिया।