उज्जैन ग्रामीण: मालनवासा बाल संप्रेषण गृह में दुर्व्यवहार की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, प्रभारी हटाए
उज्जैन के मालनवासा स्थित बाल संप्रेषण गृह में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा और सदस्य सोनम निनामा के मंगलवार दोपहर में निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया, जिसके बाद प्रशिक्षक मेहताब सिंह परस्ते को उनके प्रभार से हटा दिया गया।