मोकामा: मोकामा के पश्चिमी फाटक पर बेहोश मिला एक व्यक्ति, इलाज के दौरान हुई मौत
Mokameh, Patna | Jun 14, 2025 मोकामा थाना क्षेत्र के पश्चिमी फाटक पर शनिवार को दोपहर लगभग 1 बजे एक व्यक्ति बेहोशी की अवस्था मे गिरा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मोकामा पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर बेहोश पड़े व्यक्ति को उठाकर मोकामा के रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए ले गई। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।