मोकामा: राजेंद्र पुल चेकपोस्ट पर शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Jun 13, 2025 मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेन्द्र पुल चेकपोस्ट के पास से शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। संदेह के आधार पर जब मद्य निषेध विभाग की टीम ने उसकी जांच की तो उसके पास से 6 लीटर अग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 6 बजे उत्पाद निरीक्षक आशुतोष कुमार के द्वारा दी गई।