चित्तौड़गढ़: प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान 527 अभ्यर्थियों को प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र
इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम मेंशनिवार को प्रधानमंत्री के बालोतरा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया. जिला प्रशासन की विज्ञप्ति के अनुसार जिले में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से कुल 597 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें से 527 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को रोजगार उत्सव के अवसर पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।