सोन नगर रेलवे अंडरपास को लेकर रेल महाप्रबंधक डीम्पी गर्ग को उप प्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने दिया ज्ञापन। #aaptaknewspoint1 #VijayKumarSingh #aurangabad #sonnagar #underpass #BiharNews #TejashwiYadav #viralreels #railway
एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग, क्षतिग्रस्त पुल, जलजमाव और जाम की समस्या के स्थायी समाधान का मिला भरोसा
सोननगर (औरंगाबाद)। रेल महाप्रबंधक डीम्पी गर्ग ने सोमवार को सोननगर जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था और स्थानीय स्तर पर आ रही विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे महाप्रबंधक के सामने रखे गए।
निरीक्षण के दौरान सोननगर जंक्शन की पहचान को और स्पष्ट करने के लिए जल्द ही स्टेशन पर जंक्शन का नेम बोर्ड लगाए जाने की बात सामने आई। नेम बोर्ड लगने से यात्रियों को स्टेशन की पहचान करने में सुविधा होगी और सोननगर जंक्शन को एक अलग पहचान भी मिलेगी।
एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग
रेलयात्री संघ के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपकर सोननगर जंक्शन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सोननगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यात्री प्रतिदिन विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करते हैं। प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को दूसरे स्टेशनों का रुख करना पड़ता है। सोननगर जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव मिलने से क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
पुल, जलजमाव और जाम की समस्या भी उठी
वहीं उपप्रमुख विजय कुमार सिंह ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक को अलग-अलग मांग पत्र सौंपे। इसमें सोननगर के क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मती, रेलवे अंडरपास में होने वाले जलजमाव से निजात और लगातार लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।
जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने महाप्रबंधक को बताया कि जलजमाव और जाम के कारण आम राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।
महाप्रबंधक ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा
महाप्रबंधक डीम्पी गर्ग ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित बिंदुओं पर पहल करते हुए यथाशीघ्र समाधान का प्रयास करने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के मौके पर डीआरएम उदय सिंह मीना, सोननगर जंक्शन के प्रबंधक संजय पासवान, मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदू रानी दुबे, भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता, पूर्व मुखिया उपेंद्र कुमार, योगेंद्र पासवान, दीपक कुमार, लव सिंह, मनु कुमार, अमरदीप कुमार, कृष्ण राम, परवेश राम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Barun, Aurangabad | Sep 9, 2026