जगदलपुर: 15 जुलाई को होने वाले विधानसभा घेराव में बस्तर के सैकड़ों शिक्षक भी शामिल होंगे
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला शाखा बस्तर की जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के समस्त सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक 15 जुलाई को रायपुर के तूता मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन एवं विधानसभा घेराव आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।