कांग्रेस का हल्ला बोल...
भाजपा की मोदी सरकार ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ किया धोखा- सुशील मौर्य.
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा आज श्री राम जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हुई कथित चढ़ावा चोरी व गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विशाल व उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार और मौन संरक्षण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर उग्र प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित समस्त कांग्रेसजनों ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन पूजन किया तत्पश्चात मंदिर प्रांगण से रैली की शक्ल में गोलबाजार चौंक पंहुचकर हाथो�