खेरागढ़: डूंगरवाला गांव में मृत गोवंश के निस्तारण में लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन जागा
खेरागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत डूंगरवाला में मृत गोवंश के निस्तारण में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। शव एक दिन तक खुले में पड़े रहने के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई और आवारा कुत्तों ने उसे क्षत-विक्षत कर दिया। रविवार दोपहर 2 बजे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद ग्राम प्रधान पति फतेह सिंह ने संसाधनों की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया