धुमाकोट में धार्मिक भावनाएं आहत! व्हाट्सएप DP बनी गिरफ्तारी की वजह, सब्जी व्यापारी गिरफ्तार
| धुमाकोट, पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी जिले के धुमाकोट में हिंदू देवी-देवता के नाम अंकित पत्थर पर पैर रखकर फोटो खिंचवाने और उसे व्हाट्सएप डीपी बनाने के आरोप में पुलिस ने एक सब्जी व्यापारी को गिरफ्तार किया है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग धुमाकोट थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में कानून का पालन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले रैबार पहाड़ का – जन-जन की आवाज़, उत्तराखंड का भरोसा।
#Breaking #Dhumakot #PauriGarhwal #Uttarakhand #Police #