मेघ बरसे, जोश नहीं थमा... छाता और गुलदस्ते के साथ के.सी. वेणुगोपाल का भव्य स्वागत
देहरादून में झमाझम बारिश भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं कर सकी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल के स्वागत के लिए महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में गुलदस्ते और सिर पर छाता लेकर पहुंचीं। गढ़वाली संस्कृति की झलक और कार्यकर्ताओं के जोश ने स्वागत को खास बना दिया।
अब संगठनात्मक मजबूती, नई टीम के गठन और आगामी चुनावी रणनीति पर देहरादून में अहम मंथन होगा।
#KCVenugopal #Congress #Dehradun #Uttarakhand #MahilaCongress