कनवास: असकली में रास्ता खोलो अभियान के तहत प्रशासन ने जेसीबी मशीन चलाकर अवरुद्ध रास्ते का खुलासा करवाया
Kanwas, Kota | May 7, 2025 राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे रास्ता खोलो अभियान के तहत राजस्व टीम, पुलिस प्रशासन व ग्राम पंचायत के कार्मिकों की उपस्थिति में असकली में पिछले 20 से 25 वर्षों से अवरुद्ध हो रहे रास्ते का खुलासा करवाया गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे टीम मौके पर पहुचीं। जहां जेसीबी मशीन की सहायता से अवरुद्ध रास्ते का खुलासा किया गया।