सरदारशहर: वार्ड 49 में कार से गली के श्वान को रोंदने का आरोप, जीव रक्षकों ने थानाधिकारी को ज्ञापन दिया, CCTV फुटेज वायरल
ज्ञापन में लिखा कि सुनारों का टाडा, वार्ड संख्या 49 में नन्दलाल छापरवाल पुत्र दीपचन्द छापरवाल तथा गोविन्द सोनी, गोपाल सोनी पुत्रगण नन्दलाल छापरवाल सोनी के घर के सामने दिनांक गत 9 नवम्बर को शाम एक श्वान सो रहा था, जिसको बिना देखे गोविन्द पुत्र नन्दलाल ने अपनी कार को घर से बाहर निकालते समय रोन्ध दिया व उसकी जांच किए बिना कि वह जीवित हैं या मृत।