बसेड़ी: सोमवार को मठ पिपरोधा विद्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
Baseri, Dholpur | Jan 29, 2024 बसेड़ी। नादनपुर थाना क्षेत्र के गांव मठ पिपरोधा के सरकारी विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसकी शुरूआत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर की। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा।