बसेड़ी: बसेड़ी विद्युत विभाग की बकायादारों के खिलाफ करवाई, ₹7.81 लाख रुपए बकाया होने पर उतारे कई ट्रांसफार्मर
Baseri, Dholpur | Jan 30, 2024 बसेड़ी। विद्युत निगम की और से बकायेदारों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। कनिष्ठ अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि सहायक अभियंता आरडी मीणा के निर्देशन में अभियान के तहत बसेड़ी क्षेत्र के गांव कल्लूपुरा, सलेमपुर, भुम्मा के नगला में ₹7.81 लाख के बिजली बिल बकाया होने पर ट्रांसफार्मर उतारे गए हैं।