चरखारी: चरखारी के मोहनराम धर्मशाला में वैश्य समाज ने बस हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी
नोएडा बस हादसे में जान गंवाने वालों को वैश्य समाज ने श्रद्धांजलि दी। शोक सभा मोहनराम धर्मशाला में आयोजित हुई। दिल्ली से महोबा आ रही कल्पना ट्रेवल्स की बस में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें महोबा-हमीरपुर के 6 लोग शामिल थे। सभा में मृतकों को पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद दमेले समेत कई लोग मौजूद रहे।