अशोक नगर: ठग गैंग की मास्टरमाइंड पहनती थी चांदी की चप्पल, पाप से बचने के लिए मंदिरों में कराते थे कथा-भंडारे
अशोकनगर में युवती को प्रेमजाल में फंसाकर 1.30 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग से पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने ठगी के पैसों से लग्जरी लाइफ जी,महंगी गाड़ियां खरीदीं और देश सहित विदेश के मंदिरों में दान-पुण्य कर खुद को ‘पाप’ से बचाने की कोशिश करते रहे कोतवाली पुलिस की रिमांड में आरोपी आकाश चौहान और उसकी पत्नी आयुषी चौहान ने कबूल किया