मिर्ज़ापुर: कुरैशनगर में प्रतिबंधित पशु काटने की सूचना पर पुलिस पहुंची, दो मकानों से मांस बरामद कर जांच के लिए भेजा, 8 को हिरासत में लिया
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग कुरैश नगर में प्रतिबंधित पशु काटेने की सूचना पर रविवार को बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। एसपी अभिनंदन, एएसपी नितेश सिंह व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि दो मकान से मांस बरामद किया गया जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।