गोवर्धन: भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विधायक ने बुजुर्गों का सम्मान किया, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
गोवर्धन क्षेत्र के अडींग गांव में बुधवार को भाजपा का 47वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह के साथ भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक ने गांव के बुजुर्गों और सम्मानित नागरिकों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया