मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा, दी गई श्रद्धांजलि
गिरिडीह समाहरणालय सभागार में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उपायुक्त श्री रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी, सहायक समाहर्ता श्री यश कुमार सहित जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं समाहरणालय कर्मियों ने दिवंगत मंत्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏
#SudivyaKumar #सुदिव्यकुमार #Giridih #गिरिडीह #Jharkhand #झारखंड #Tribute #श्रद्धांजलि #शोकसभा #JharkhandNews #GiridihNews #PNAIndiaNews