इटारसी: नगर पालिका का ₹303 करोड़ का बजट पेश, पीएम आवास योजना भी शामिल
इटारसी नगरपालिका परिषद ने साल 2026-27 के लिए कुल 303 करोड़ रुपए का बजट सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पेश किया। इस बजट में शहर की सफाई, गंदे पानी की निकलने की व्यवस्था, पीने के पानी और सड़कों के विकास पर खास जोर दिया गया है। अच्छी बात यह है कि सब खर्चों के बाद भी इस बजट में करीब 90 हजार रुपए की बचत दिखाई गई है।