बलरामपुर: बलरामपुर जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 12 जून को स्कूल बसों की विशेष जांच की जाएगी
बलरामपुर जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जिले में 12 जून को स्कूल बसों की विशेष जांच,बसों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों का किया जाएगा सत्यापन तीन केंद्र किए गए निर्धारित,अनुपस्थिति अथवा आवश्यक दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।