हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में होटल में हुई मारपीट के नामजद आरोपी ने पूर्व सभासद को गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी
गत 24 मार्च की रात करीब 11 बजे कस्बे के उद्योग नगरी में संचालित अर्थ होटल में हुई मारपीट की घटना में नामजद आरोपी ने 26 मार्च की रात में पूर्व सभासद के घर पहुंचकर गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी दी है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना के समय पूर्व सभासद उत्तराखंड में था, घर में उनका परिवार मौजूद था। वापस लौटकर आए पूर्व सभासद ने पुलिस क