फतेहपुर जनपद की बिन्दकी तहसील में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के विरोध में लेखपाल संघ ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे तिर्वा तहसील में कार्य बहिष्कार कर एक दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। प्रांतीय संगठन के आह्वान पर तिर्वा तहसील के लेखपालों ने तहसील परिसर में यह प्रदर्शन किया।