खगड़िया: संसारपुर से एक युवक गिरफ्तार भेजे गए न्यायिक हिरासत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान सुमित कुमार के रूप में की गई है. पुलिस गश्ती के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया एवं जब उससे पूछताछ किया गया. तो वह किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.