खगड़िया: परमानंदपुर स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की हुई बैठक
भाजपा कार्यालय में मंगलवार को महिला मोर्चा द्वारा जिला कार्यसमिति सह शक्ति वंदन एवं स्वंय सहायता समूह के साथ एनजीओ के कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक-एक महिलाओं के विकास के लिए दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।