खगड़िया: सदर अस्पताल में डेढ़ माह से ऑक्सीजन प्लांट खराब लोगों ने दुरुस्त कराने की मांग
जिले के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगभग डेढ़ माह से खराब है. इसके कारण पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति तो की जा रही है लेकिन जंबो सिलेंडर का सहारा लेना पड़ रहा है. इधर मरिज एवं उनके परिजनों ने मांग किया कि जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट को दुरुस्त करवाया जाए.