खगड़िया: कोशी कॉलेज के निकट खाद लदी ट्रैक्टर पलटी, मची अफरा-तफरी
शहर के कोशी कॉलेज रोड के निकट एक खाद लदी ट्रैक्टर पलटने के कारण अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. खगड़िया शहर से परमानंदपुर की ओर जा रही खाद लदी ट्रैक्टर अचानक ही बीच सड़क पर पलट गई. जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. मौका का फायदा उठाते हुए चालक भागने में सफल रहा.