खगड़िया: विद्यार्थी टोल के पास मैजिक व ट्रक के टक्कर में दो गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विद्यार्थी टोल के पास मैजिक और ट्रक के टक्कर में दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में पुलिस ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती कर लिया। परिजनों ने बताया कि घायल राजेश महतो सुभाष कुमार समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से पूर्णिया की और मैजिक गाड़ी लेकर जा रहे थे।