बहराइच: महसी महराजगंज में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, 4 नवंबर तक जारी रहेगी रोक
महसी महारागंज मे पीडबल्यूडी विभाग की ओर से 27 लोगों को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी की गई थी।जिसके बाद बुलडोजर की कार्यवाही अमल मे लाए जाने की तैयारी की जा रही थी। इस मामले मे रविवार को हाईकोर्ट मे एक रिट पिटीशन फाइल की गई थी, जिस पर आज बुधवार को सुनवाई हुई। अधिवक्ता कलीम हाशमी ने बुधवार शाम 5 बजे बताया कि हाई कोर्ट में 4 नवंबर को अगली सुनवाई होगी।