सुल्तानगंज: नवरात्रि के चौथे दिन बड़ी दुर्गा स्थान में भव्य महाआरती, बनारस की तर्ज पर मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ माहौल
शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन सुल्तानगंज अपर रोड स्थित श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर प्रांगण में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के बाद भव्य दुर्गा महाआरती का आयोजन किया गया। बनारस की तर्ज पर तीन विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न महाआरती ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।।महाआरती में शामिल होने के लिए सुल्तानगंज सहित आसपास के वि