जाले: कमतौल थाना पुलिस की कार्रवाई, कांड संख्या-208/25 के अभियुक्त संतोष पासवान गिरफ्तार
Jale, Darbhanga | Apr 16, 2026 कमतौल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या-208/25 के प्राथमिकी अभियुक्त संतोष पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संतोष पासवान (उम्र 44 वर्ष), पिता स्वर्गीय योगेंद्र पासवान, निवासी शीशो हाट करहटिया, थाना मब्बी, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।