डुमरांव: डुमरांव कोरानसराय मुख्य मार्ग पर खलवा इनार के समीप एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
Dumraon, Buxar | Mar 10, 2024 डुमरांव कोरानसराय मुख्य मार्ग पर खलवा इनार के समीप एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आनन फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शी संतोष कुशवाहा ने बताया कि बाइक सवार अकेले बाइक पर था और सड़क पार कर रहे किसी जानवर को देखकर उसने अचानक ब्रेक लगाई और उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।