डुमरांव: कोरानसराय में डीडीसी महेंद्र पाल ने कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चियों से पूछे सवाल, रोज विद्यालय आने की अपील
Dumraon, Buxar | Mar 10, 2024 कोरानसराय में डीडीसी महेंद्र पाल ने कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीसी ने विद्यालय के बच्चियों से वार्ता की और बच्चियों की उपस्थिति, मिड डे मिल की स्थिति सहित अन्य सारी गतिविधियों से वाकिफ हुए। इस दौरान डीडीसी ने बच्चियों को रोज विद्यालय आने सहित अन्य कई ज़रूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने बच्चियों से सवाल पूछे और कविताएं भी सुनी।