डुमरांव: डुमरांव के जंगल बाजार रोड में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का नही चल सका पता, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Dumraon, Buxar | Mar 9, 2024 शुक्रवार की रात डुमरांव के जंगल बाजार रोड में एक युवक ने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। हालांकि, उसने किस कारण से फांसी लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान जंगल बाजार रोड के उमेश प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।