सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के राजामऊ गांव में जेवरात और नगदी सहित प्रेमी के साथ फरार हुई युवती, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के राजामऊ गांव में 20 वर्षीय एक युवती सोने के जेवरात सहित 125000 की नगदी लेकर अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई । जिसके बाद लापता युवती के पिता ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।