आमस: आमस के कथकबिगहा मोड़ के पास सड़क हादसे में एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
आमस थाना क्षेत्र के कथकबिगहा मोड़ के पास रविवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार राजमिस्त्री का काम करने वाले तीन लोग एक अपाची बाइक पर सवार होकर काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कथकबिगहा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों