भीलवाड़ा: प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) भर्ती परीक्षा-2026: बोर्ड ने भीलवाड़ा के परीक्षा केंद्र बदले, नए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक जिले में आयोजित की जाने वाली प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 हेतु निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परिवर्तन किया गया है। संबंधित समस्त परीक्षार्थी नवीन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होवें।