बुलंदशहर: भूमि विकास बैंक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नॉविल ने किया नामांकन, निर्विरोध निर्वाचित
भूमि विकास बैंक के चुनाव के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नॉविल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यालय पर सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित हुए। इसके पश्चात भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नॉविल के साथ सभी कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक बुलंदशहर