बुलंदशहर: आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदिरों को तोड़ने के खिलाफ मलका पार्क गेट पर किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक
काशी के मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों के ध्वस्थिकरण व शंकराचार्य सहित अन्य साधु संतों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन देने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की काले आम चौराहे पर स्थित पुलिस कर्मचारियों से नोक झोंक हो गई। पुलिस कर्मचारी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चौराहे पर एकत्रित नहीं होने देना चाह रहे थे।